फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Audiences swayed by Maneka's devotion and Sufi songs

मेनका के भक्ति और सूफी गीतों पर झूम उठे दर्शक

Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Audiences swayed by Maneka's devotion and Sufi songs
मेनका के भक्ति और सूफी गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

जय गणेशा से की कार्यक्रम की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में अंतिम दिन सोमवार को लोक गायिका डॉ. मेनका मिश्रा का जादू चला, तो पूरा पंडाल भक्ति और सूफी गीतों पर झूमता नजर आया। होली गीत पर दर्शक झूम उठे।

मंच पर पहुंची लोक गायिका डॉ. मेनका मिश्रा और उनकी टीम ने जय गणेशा से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्यार है बेपनाह, बांसुरी पे कान्हा, मोहे मुरली बना लेना, सांवरे पिया, अहसास, प्रेम दिवानी मीरा, मइया का दरबार सजा है, शुभकारिणी वैष्णो देवी, लगा कुंभ का मेला पर भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद दर्शक दीर्घा से उठी मांग पर बुद्ध की धरती युद्ध न चाहे, अमन शांति ही चाहे की भी प्रस्तुति दी। सूरदास द्वारा रचित मईया री मोहे माखन मिश्री भावे पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद अमीर खुसरो की रचना आघिर आई सखी छायी घटाकारी के बाद भोजपुरी अंदाज में भक्ति गीत तोहरे चरनिया में नेहिया लगल हे भोलेनाथ, ये री सखी मोरे पिया घर आयो व अंत में मलूकदास की रचना दीवाना तेरा दीवाना तेरा दीवाना है तेरा प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, परियोजना निदेशक संत कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम योगेंद्र भारती, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed