फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempted self-immolation in front of the Collectorate

Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट के सामने आत्मदाह की कोशिश

Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation in front of the Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट गेट के सामने मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सदर थाना क्षेत्र के ही बसडिलिया निवासी जयराम चुपचाप पहुंचा और अपने शरीर पर डीजल डालते हुए आग लगाने की कोशिश की।
हालांकि समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिससे वह माचिस नहीं जला पाया। इसके बाद उसने डीजल पी लिया। इस दौरान एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

जयराम ने बताया घर की जमीन के लिए उसका भाई हमेशा मारपीट करता है। आरोप है कि पुलिस भी भाई का ही साथ देती है। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक कलक्ट्रेट गेट के सामने हाईवे पर पहुंचा और चिल्लाते हुए अपने ऊपर डीजल डालने लगा। इस दौरान कलक्ट्रेट के अंदर जा रहे पुलिस की स्थानीय जांच एजेंसी के जवान की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत दौड़कर युवक को पकड़ लिया, जिससे युवक माचिस नहीं जला पाया। युवक को कलक्ट्रेट परिसर के अंदर जाया गया। इस दौरान एसडीएम सदर कल्याण सिंह और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पीड़ित जयराम ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के ही बसडिलिया गांव का रहने वाला है। वह तीन भाई हैं और पिता ने घर का बंटवारा कर दिया है। एक जमीन है, जिसके लिए उसके भाई उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि भाई उसी जमीन पर कूड़ा डालते हैं और कुछ कहने पर मारपीट करने लगते हैं। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस उल्टे ही मुझ पर ही कार्रवाई कर रही है। इससे मैं पूरी तरह से निराश हो चुका हूं।

एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए युवक को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed