फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempted bank robbery, information from alarm

Siddharthnagar News: बैंक में चोरी की कोशिश, अलार्म से जानकारी

Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attempted bank robbery, information from alarm
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बेलवा बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की तरफ से छत पर चढ़कर दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। बैंक के सर्विलांस सिस्टम (अलार्म) ने कंट्रोल टीम को तत्काल अलर्ट किया, इसके बाद शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बेलवा बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की तरफ से छत पर चढ़कर दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बैंक की सर्विलांस सिस्टम (अलार्म) किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के संकेत दिए और कंट्रोल टीम को तत्काल अलर्ट किया। इसके बाद शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू हुई। हालांकि, रात में बहुत जांच-पड़ताल नहीं हो पाई। सुबह होते ही जिले से बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, विजिलेंस टीम, क्राइम ब्रांच घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय थाने पर बैंक के अंदर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी के प्रयास की तहरीर देकर जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed