फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempted attack over sand filling dispute

Siddharthnagar News: बालू भरने के विवाद में हमले की कोशिश

Thu, 29 Oct 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempted attack over sand filling dispute
पथरा। थाना क्षेत्र के अजगरा चौराहे पर दुकान से बोरी में बालू भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने दुकानदार के पिता के साथ गाली-गलौज की और चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसान कुइयां निवासी खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बसडिला मोदीनानकार निवासी अब्दुल्लास ने अजगरा चौराहे पर उनकी दुकान से बोरी में बालू भरने की बात को लेकर उनके पिता अब्दुल लतीफ से विवाद किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया और हमला करने की कोशिश की। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल्लास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed