फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempt to run a loader on a villager who went to protest against illegal mining

Siddharthnagar News: अवैध खनन का विरोध करने गए ग्रामीण पर लोडर चढ़ाने का प्रयास

Sun, 16 Jun 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run a loader on a villager who went to protest against illegal mining

विज्ञापन
पुलिस ने लोडर मालिक पर दर्ज किया केस, गाड़ी थाने लाई

पथरा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव मेें हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव में खनन कर रहे माफिया को जब गांव के एक व्यक्ति ने रोका तो उस पर लोडर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लोडर मालिक व ट्रैक्टर मालिक पर केस दर्ज किया है।

क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी रमाकांत मणि त्रिपाठी ने जब रात 10 बजे देखा कि गांव के एक खेत में लोडर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी खनन किया जा रहा है। जिससे पीडब्ल्यूडी सड़क को भी क्षति पहुंच रही है तो उन्होंने मौके पर जाकर खनन करने से मना किया। जिससे नाराज लोडर के चालक ने उनके ऊपर लोडर चढ़ाने का प्रयास किया। भागकर उन्होंने जान बचायी। स्थानीय पुलिस को उन्होंने थाना क्षेत्र के ही ग्राम ककरा पोखर निवासी लोडर मालिक परवेज और ट्रैक्टर मालिक सतीश के विरुद्ध तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई है। लोडर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


---

क्षेत्र में जारी है खनन

लोगों के मुताबिक संबंधित और पुलिस की सह पर थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। थाना क्षेत्र से सटा 51 हेक्टेयर में फैला विशालकाय पथरा ताल में हर दिन दर्जनों लोडर और जीसीबी से धड़ल्ले से दो माह से मिट्टी खनन हो रहा है लेकिन आज तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर पथरा गांव में कुछ लोगों ने खनन माफियाओं से मिलकर ग्राम सभा के गड्ढों को पांच दिन में मिट्टी से पाटवा दिया। जब गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की तो बांसी तहसीलदार के आदेश पर दोबारा ग्राम सभा के गड्ढे से मिट्टी खोद कर खाली कराया गया। लोगों की मानें तो यह सब पुलिस के मिली भगत से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed