{"_id":"62e82019061e615d1d3d908c","slug":"attack-on-grand-father-and-aunty-siddharthnagar-news-gkp445718252","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बाबा और चाची पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बाबा और चाची पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने बाबा और चाची पर किया हमला
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया किशुन में रविवार देर शाम एक युवक ने सिर पर ईंट से वार कर बाबा व चाची को घायल कर दिया। गांव के लोगों ने घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कठौतिया किशुन निवासी पूनम ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि रविवार शाम उनके जेठ का पुत्र जोगिंद्र उनके घर से ब्लूटूथ साउंड बाक्स ले गया। थोड़ी देर में वह तार मांगने आया तो उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज होकर जोगिंद्र गालियां देने लगा। उनके ससुर सहदेव (65) ने विरोध किया तो जोगिंद्र ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो जोगिंद्र ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।