फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attack on complainant in presence of police

Siddharthnagar News: पुलिस की मौजूदगी में फरियादी पर हमला

Mon, 02 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on complainant in presence of police
बांसी कस्बे में पुलिस के साथ हुई हाथापाई का वीडियो वायरल स्रोत वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
बांसी। एसडीएम कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आए मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी एक व्यक्ति पर उसी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस मौजूदगी में हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी हमलावरों पर बल प्रयोग किया। इसी मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में पता चला कि पुलिस ने बचाव में मारपीट की है। क्योंकि, फरियादी को वह सुरक्षित थाने लेकर जा रहे थी, तभी लोग मारने के लिए टूट पड़े। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी जाहिद अली ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका वर्ष 2013 से भूमि विवाद चल रहा है। आज उसकी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। जिसकी शिकायत लेकर वह जिलाधिकारी के पास गया था। वहां से लौटने के बाद अपनी फरियाद लेकर वह बांसी तहसील कार्यालय पहुंचा और एसडीएम कार्यालय की तरफ जा रहा था। इसी बीच उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह वह हमलावरों से जान बचाकर तहसीलदार न्यायालय में चला गया। वहां पहुंचकर उसने डायल- 112 पर फोन कर सहायता मांगी। तहसीलदार न्यायालय में पुलिस के पहुंचने के बाद वह पुलिस के साथ जा रहा था। इसी बीच गांव के प्रधान सहित कुछ लोगों ने फिर उस पर हमला कर दिया और लात घूसों से मारना शुरू कर दिया ।इसके बाद पुलिस ने हमलावरों पर बल प्रयोग कर जाहिद अली को बचाया और दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जाहिद अली के साथ कोतवाली ले आई है। इस संबंध में कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि हमलावरों मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने कहा कि वायरल वीडियो के मामले को संज्ञान में लिया गया है। एक व्यक्ति की ओर से जानकारी दी गई कि उसके गांव के कुछ लोग उसे मार सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और उसे सुरक्षित लेकर जा रही थी, तभी हमला करने की कोशिश की गई। बचाव के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed