फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   attack of knife on a man

गला कसकर युवक को चाकुओं से गोदा, जख्मी

Sun, 18 Aug 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
attack of knife on a man
फोटो-58
विज्ञापन

गला कसकर युवक को चाकुओं से गोदा, आरोपी गिरफ्तार
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, हत्या के प्रयास का केस
मोहाना थाना क्षेत्र के पनेरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के पनेरा गांव में शनिवार देर शाम खेत से लौट रहे एक युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे व्यक्ति ने हमला कर दिया। उसका गला कसकर उसे चाकुओं से गोदकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में लोगों ने उसे बर्डपुर सीएचसी से पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर पुलिस द्वाराआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्षेेत्र के पनेरा गांव निवासी अब्दुल अहद (35) खेत की ओर गया था। पीड़ित के मुताबिक घर लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही मो. हई ने पीछे से पकड़कर किसी की मदद से रस्सी से उसका गला कसने की कोशिश की। इसके बाद ताबड़तोड़ शरीर पेट, पीठ, कमर और हाथ के दो स्थानों सहित पांच जगह चाकुओं से हमला किया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते वह फरार हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके साथ ही एसओ मोहाना भी टीम के साथ पहुंच गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ मोहाना मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके आरोपी मो. हई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed