फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Sat, 25 Dec 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
इटवा में आयोजित सभा को संबोधित करते शिवशंकर सरकार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शनिवार को उनकी जयंती पर याद किया गया। भाजपा नेताओं ने उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण शहर के बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट तथा स्मार्टफोन का वितरण किया, जिसमें जिले के 200 छात्र-छात्राएं के नाम भी शामिल हैं। बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विजय प्रताप यादव, सरिता प्रजापति, मनीराम बौद्ध, सुनीता गुप्ता, सौम्या श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, अरविंद कुमार मिश्रा, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शहर के मधुकर पुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर सीडीओ पुलकित गर्ग व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने पौधरोपण किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, प्रांत धर्मजागरण प्रमुख तारकेश्वर, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राघव जी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, कन्हैया पासवान, अनूप कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थिति भवानीगंज दुर्गा मंदिर पर विधायक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विधायक ने कहा कि अटल जी ने मूल्यों और आदर्श आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत की। इस अवसर पर राज कुमार चौधरी, धर्मराज वर्मा, विनोद कौशल, सभासद राजीव कुमार, राहुल सोनी, संतोष पासवान, सुरेंद्र अग्रहरि, अनिल सोनी, संतोष सैनी, मदन चौधरी, विजय मिश्रा, बद्री विशाल आदि मौजूद रहे। कस्बा स्थित सांसद जगदंबिका पाल के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया। कार्यालय प्रभारी कमलेश चौरसिया ने कहा कि राजनेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान पूरी दुनियां में थी। उनका राजनीतिक कौशल और बोलने की शैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। एक सफल राजनेता होने के साथ वह लेखक और कवि भी थे। इस मौके पर पवन यादव, पिंटू मिश्रा, रोशन गौड़, राकेश पांडेय, अनूप यादव, रामदीन चौरसिया, छोटकू पांडेय आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी स्थित एक मैरेज हाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एक नई दिशा दी। उनके व्यक्तित्व की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। उन्होंने कारगिल जैसे युद्ध में भी धैर्य और साहस नहीं खोया। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर आज भाजपा देश व प्रदेश को नई पहचान दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़ ने की। इस दौरान कुंवर अभय प्रताप सिंह, सेतभान राय, गौरी शंकर अग्रहरि, विजयकांत चतुर्वेदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, केशभान राय, जयंती प्रसाद मिश्रा, अजय शर्मा, रामशरण मौर्य, अनुपमा सिंह, प्रतिमा वर्मा, रामगोपाल अग्रहरि, मंगल चौरसिया, बजरंगी वर्मा, संतराम आजाद, संतोष त्रिपाठी, राजेश सोनी, निखिल सिंह, कुबेर, उद्भव सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, बलराम कुलश्रेष्ठ, उमेश कश्यप, राकेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आशिक अली, जयप्रकाश यादव, बबलू राईनी, अवधेश, गंगाराम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पकड़ी क्षेत्र के सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढनईया पकड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने कार्यक्रम में आए गरीब और असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान सिद्धार्थ शंकर पाठक, लवकुश धर दूबे, राजेश पाठक, गोपाल तिवारी, राजेश सिंह, संगीता यादव, मालती चौधरी, सुधाकर, लोकेश धर, राधेकृष्ण आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ क्षेत्र में भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता के अगुवाई में रमवापुर तिवारी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नीलेश चौधरी, रामकुमार, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार, कमरुद्दीन, आनंद त्रिपाठी, सुखदेव, संदीप, बबलू आदि मौजूद रहे।

बढ़नी नगर के बस स्टाप तिराहे पर भाजपा नेता सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी सिद्धार्थ शंकर पाठक, त्रियुगी अग्रहरि, रामराज कन्नौजिया, अमित मौर्या, प्रियांशु गुप्ता, राजभाव सिंह, विजय साहू, मुन्नू यादव, शैलेष पांडेय, आकाश गुप्ता, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र चौहान, शिवशंकर कसौधन, कमलेश अग्रहरि, बजरंगी सोनी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा बर्डपुर मंडल के बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की टीम ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक व्यक्ति नहीं, विचार थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। मां भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। इस दौरान अरविंद उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, संतोष उपाध्याय, चीनक, सुनील कुमार, संतोष कुमार यादव, रामबेलास, सत्यनारायण, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed