{"_id":"6aa6eb5dfb37967078022f89","slug":"at-some-places-doctors-were-absent-and-the-health-fair-relied-on-pharmacists-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164531-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कहीं डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कहीं डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में मरीजों की जांच कर दवा लिखते डाॅ. एहतिशाम अहमद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। भवानीगंज के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां पड़ताल के दौरान चिकित्सक अनुपस्थित मिले और फार्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। वहीं, चकचई के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
भवानीगंज के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 1:09 बजे पड़ताल के दौरान चिकित्सक डॉ. हरिशंकर चौधरी अनुपस्थित मिले। उनकी गैरमौजूदगी में फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता ने सात मरीजों का उपचार किया। वार्ड ब्वॉय मुश्ताक अहमद मौजूद रहे। चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर स्वास्थ्य मेले की व्यवस्था पर सवाल उठे।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकचई पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं। बुखार, सर्दी-खांसी, रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य टीम में डॉ. अनवारुल हक, दीनानाथ चौधरी, यासीन अली, मंसूर अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. अनवारुल हक ने बताया कि आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में धर्मराज, सोहबता, गुफरान, इश्तियाक, कलावती सहित अन्य मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई।
इस संबंध में बेवां सीएससी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि डॉक्टर का मौजूद न होना यह प्रकरण गंभीर है।
जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।