{"_id":"5fee06f68ebc3e3f51781c46","slug":"assurance-to-bring-bone-urn-in-kapilvastu-siddharthnagar-news-gkp3790708100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु में अस्थि कलश लाने और हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु में अस्थि कलश लाने और हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु में अस्थि कलश लाने का आश्वासन
नए साल में जिले के विकास की सांसद करेंगे ठोस पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु में जल्द ही हवाई शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली में रखी अस्थि कलश भी पिपरहवा स्थित संग्रहालय में भी लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ठोस आश्वासन मिला है।
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने उपरोक्त जानकारी दी। वह बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि वर्ष 2020 में जिले के पर्यटन समेत अन्य विकास कार्यों की दिशा में प्रयास हुए और सार्थक परिणाम भी मिले। बताया कि दिल्ली में रखी गई अस्थि कलश को कपिलवस्तु में लाने की दिशा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की ओर लिखित पत्र देकर प्रदेश सरकार से समन्वय बनाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पवन हंस लिमिटेड की ओर से कपिलवस्तु में हवाई सेवा शुरू करने का भी नागर विमानन मंत्री हरदीप एस पुरी ने भी जल्द ही मूर्त रूप लेने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने और काला नमक खेती के मुद्दे पर बड़े पैमाने कृषि वैज्ञानिकों की संगोष्ठी कराने पर भी सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है।