{"_id":"6339de8d8440e022186e506a","slug":"assistance-apparatus-distributed-in-76-handicapped-siddharthnagar-news-gkp452629439","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज में 76 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा ब्लॉक परिसर में दिब्यागो में ट्राई साइकिल वितरण करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
Link Copied
डुमरियागंज में 76 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
विज्ञापन
डुमरियागंज। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को ब्लॉक परिसर में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने 76 दिव्यांगों में सहायक उपकरण बांटे।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व गुरु बनकर उभर रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज किसानों, मजदूरों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नई-नई योजनाएं ला रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत भाजपा सरकार कार्य कर रही है। अंत में सांसद ने 76 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया। 45 ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 12 स्मार्ट केयर तथा 10 श्रवण यंत्र दिए गए। भाजपा के जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी एजाज उलहक, एसडीएम कुणाल, सीओ राणा प्रताप सिंह, बीडीओ अमित सिंह, सुनील पाठक, राजेश द्विवेदी, कसीम रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।