फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Assembly booth verification workshop was organized on Saturday at the BJP office located in the local town. In this, emphasis was laid on strengthening the party at the booth level.

Siddharthnagar News: बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 02 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Assembly booth verification workshop was organized on Saturday at the BJP office located in the local town. In this, emphasis was laid on strengthening the party at the booth level.
डुमरियागंज में भाजपा कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। 
डुमरियागंज। स्थानीय कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर विधानसभा बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कई अभियान संचालित हैं। इनमें बूथ सशक्तीकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसी के तहत बूथ सत्यापन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन अपने अभियानों की समय-समय पर समीक्षा करता है। इसी के तहत एक से छह अप्रैल तक बूथों पर बनाई गई समितियों का सत्यापन किया जाएगा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार केन्द्र व राज्य में बनाती हैं। इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष डुमरियागंज अमरेंद्र त्रिपाठी, अमरेश त्रिपाठी, लवकुश ओझा, विनय पाठक, उदय शंकर श्रीवास्तव, रमेशधर द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, डॉ. संजय गौतम, रमेश सोनी, राजीव अग्रहरि, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed