{"_id":"edb106ba8a07dbde1792013e88761189","slug":"asp-anybody-opposition-expressed-the-lawsuit-was-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी सेे जताया विरोध, तब दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी सेे जताया विरोध, तब दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी से रेप के मामले में आठ दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को एएसपी के सामने कड़ा विरोध जताया। किशोरी के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर आठ दिनों बाद भी मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा।
आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस क्या चाहती है। नाराज पिता ने एसपी कार्यालय के सामने ही परिवार समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी, तब पुलिस हरकत में आई। एएसपी मंशाराम गौतम के निर्देश पर मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लिखापढ़ी करने में एसपी व एएसपी के निर्देश देने के बाद भी काफी जद्दोजहद हुआ।
मामला शहर के एक आवासीय कॉलोनी से एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का था। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने व आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी मंशाराम ने बताया कि महिला उत्पीड़न मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।