{"_id":"6a23492424ba29415d03ead8","slug":"asha-workers-raised-awareness-about-institutional-deliveries-and-vaccination-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159295-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव व टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव व टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा सीएचसी क्षेत्र के तिलगाड़िया गांव में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान के तहत संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने ग्रामवासियों को दो वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। वहीं अधीक्षक ने गर्भवती महिलाओं को शीघ्र पंजीकरण, फोलिक एसिड के सेवन तथा प्रसव पूर्व सभी आवश्यक जांचों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने संस्थागत प्रसव को सुरक्षित बताते हुए कहा कि प्रसव के दौरान नवजात को दी जाने वाली प्रारंभिक वैक्सीन उसके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें और सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन
बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समय पर सीएचसी भेजने पर भी जोर दिया गया। टीकाकरण से दूर रहने वाले परिवारों को जागरूक कर बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने की अपील की गई। इसके साथ ही छह माह तक केवल स्तनपान कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी, शांति, संगीता, शीबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।