{"_id":"5fd76b8a8ebc3e3e83101d48","slug":"asha-worker-will-make-golden-card-siddharthnagar-news-gkp376782918","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता बनवाएंगी गोल्डेन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ता बनवाएंगी गोल्डेन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ता बनवाएंगी गोल्डन कार्ड
विशेष पखवाड़े का शुभारंभ आज, लाभार्थी को आशा कार्यकर्ता कामन सर्विस सेंटर तक लाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में 15 से 31 दिसंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थी से संवाद करेंगी। इसके बाद उन्हें कामन सर्विस सेंटर ले जाकर गोल्डन कार्ड बनवाएंगी।
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में 15 से 31 दिसंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में आशा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र वाले गांव में गोल्डन कार्ड विहीन परिवार से संपर्क करेंगी। इसके बाद उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर ले जाएंगी। इस अभियान में अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बने इसके लिए सभी ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों को सेक्टर अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना के निर्देशन में अभियान चलेगा। कार्ड बनाने के लिए प्रधान से भी संपर्क करें। इस अभियान में एएनएम और संगिनी को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है।
गोल्डन कार्ड विहीन गांव में लगेगा शिविर
जिले के किसी गांव में अधिक मात्रा में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नहीं बनने की स्थिति में चिकित्सा अधिकारी कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई को ले जाकर गांव में शिविर स्थापित कर गोल्डन कार्ड बनवाएंगे। इसके लिए लाभार्थी को प्रति कार्ड 30 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
आशा को मिलेंगे प्रति कार्ड पांच रुपये
गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में कम से कम एक गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को पांच रुपये प्रति परिवार के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी और एक से अधिक गोल्डन कार्ड बनवाने पर दस रुपये प्रति परिवार की दर से भुगतान किया जाएगा।