फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ASHA Bahus should pay attention to the Village Health Index Register

Siddharthnagar News: आशा बहुएं ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर पर दें ध्यान

Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
ASHA Bahus should pay attention to the Village Health Index Register
-भनवापुर के उपकेंद्र सोहना में आयोजित बैठक के दौरान आशाओं को सर्वे कार्य करने की दी नसीहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र सोहना में आयोजित आशाओं की बैठक में पहुंच कर आशाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि आशा बहुएं अपने गांव में घर-घर जाकर ग्राम सूचकांक रजिस्टर पर ग्राम सर्वे करें।
ग्राम सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, कमी पाए जाने पर कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।आशा बहुओं को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान सभी योग्य दंपती, गर्भवतियों तथा पांच वर्ष तक के बच्चों की जन्मतिथि जरूर लिखें, जिससे स्वास्थ्य विभाग से संचालित होने वाली सेवाओं को उम्र के अनुसार दी जा सके तथा ई-कवच पर फीडिंग की जा सके।
विज्ञापन

बीसीपीएम मेराज अहमद ने एएनएम तथा आशा बहुओं को 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन के स्क्रीन पर विशेष ध्यान देने की बात की गई। इस दौरान एएनएम फरहा अंजुम, सुशीला, सुनीता, अनीता, हेमलता, लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed