फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As the water level decreased, erosion increased the worries of flood affected people.

Siddharthnagar News: जलस्तर घटा तो कटान ने बढ़ा दी बाढ़ प्रभावितों की चिंता

Fri, 04 Oct 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
As the water level decreased, erosion increased the worries of flood affected people.

विज्ञापन
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बानगंगा और नेपाल से आने वाले नालों के उफान के बाद उत्पन्न हो गए थे बाढ़ के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान का खतरा बढ़ गया है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां के झुंगहवा टोले से इटहिया होते हुए झुलनीपुर जाने वाले मार्ग का कटान नदी बहुत तेजी से कर रही है। कटान के कारण खेत और सड़क दोनों विलीन हो रहे हैं, जो लोगों की चिंता का कारण है। शोहरतगढ़ क्षेत्र में बीते वर्षों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों व कटान स्थलों की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
तीन साल पहले बाढ़ में झुंगहवां-झुलनीपुर मार्ग आधे से ज्यादा कटकर पानी में बह गया था। इस मार्ग की भी अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने अपने खेत से रास्ता देकर काफी समय से बंद आवागमन शुरू करवाया। वहीं, अब जब बाढ़ के बाद जब बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर कम हो रहा है तो नदी कटान भी तेजी से कर रही है। इस मार्ग का एक बार पुनः नदी कटान कर रही है। बढ़नी ब्लाॅक के तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया में वर्ष 2021 के सितंबर माह में बूढ़ी राप्ती नदी ने इटहिया के पास झुंगहवां-झुलनीपुर मार्ग को पूरी तरह से काट दिया था।
विज्ञापन

21 माह बीतने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ। कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग के बावजूद बाइक व पैदल के अलावा मार्ग पर चारपहिया वाहन का आवागमन लगभग दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है। उसके बाद ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की संवेदनहीनता से आजिज आकर अपने ही खेत में खड़ंजा बनवाकर आवागमन शुरू करवाया लेकिन नदी बची सड़क को भी तेजी से काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन वर्ष पूर्व बाढ़ के दौरान बूढ़ी राप्ती नदी की कटान से झुंगहवा-झुलनीपुर सड़क इटहिया के पूरब कटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी जो अभी तक नहीं बनी। एक बार पुनः नदी शेष बची सड़क को भी काट रही है।

-चौधरी निसार अहमद, पूर्व प्रधान, तौलिहवा


तीन साल बीतने के बाद भी इटहिया के पास कटी सड़क की मरम्मत न होना सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की लापरवाही है। यह सड़क कई गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है।

-मो. रफीक, इटहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed