फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As the evening falls, there is noise of a thief, the night is spent under guard

Siddharthnagar News: शाम ढलते ही चोर का शोर, पहरेदारी में गुजर रही रात

Fri, 12 Sep 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
As the evening falls, there is noise of a thief, the night is spent under guard
बिस्कोहर कस्बा में रात जाग कर रखवाली करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा में बृहस्पतिवार रात तीन अलग-अलग घरों के पास संदिग्धों के होने का शोर रात में मचा। चोरी की आशंका से लोग पूरी रात जागते रहे।
विज्ञापन

कस्बा के कोटिया निवासी महबूब ने बताया कि शाम सवा सात बजे मैं अपने दुकान पर था। तभी मेरे घर के पास रहने वाले फरियाद का फोन आया कि मेरे घर के पीछे से अंदर कोई घुस रहा है। वह घर पहुंचे तो शोर सुनकर अज्ञात व्यक्ति पगडंडी के रास्ते खेतों की ओर कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद कस्बा के धर्मराज की बेटी ने शोर मचाया। बताया कि एक संदिग्ध घर के पिछले हिस्से में लगे फाटक के पास खड़ा है। जब मोहल्ले के लोगों ने घेरा तो पीछे की दीवार के पास से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब दो बजे शाह मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधि हुई। मोहल्ले के लोग चोर-चोर का शोर मचाते हुए दौड़ पड़े, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। चौकी प्रभारी नगर वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने नागरिकों से अफवाह न फैलाने और सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed