{"_id":"61b0f84f4e568467b674ae1f","slug":"arto-officials-mrpeet-siddharthnagar-news-gkp419195191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ट सहायक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ट सहायक से मारपीट
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक से मारपीट
सिद्धार्थनगर। एआरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। वह कमरे पर जा रहे थे कि मुख्य बांसी-नौगढ़ मार्ग पर रोक लिया गया और मारपीट की गई। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
एआरटीओ कार्यालय में अजय सिंह वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। अजय सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम पांच बजे कार्यालय से निकलकर बांसी- नौगढ़ मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि कई लोग वहां पहुंच गए और गाली देना शुरू कर दिए और गाड़ी पर प्रहार कर दिए। जब गाड़ी से उतरा तो हाथपाई शुरू कर दी और मिलकर मारा पीटा। किसी तरह से जान बची। हमलावर कार्यालय के आसपास रहते हैं। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। अजय सिंह ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।