फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrested with cigarettes

नेपाली सिगरेट-गुटखे के साथ तस्कर पकड़ा गया

Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested with cigarettes
नेपाली सिगरेट के साथ युवक पकड़ा गया
विज्ञापन

बर्डपुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी बजहा में तैनात जवानों ने एक युवक को 140 पैकेट नेपाली सिगरेट और 15 पैकेट गुटखे के साथ गिरफ्तार किया है। बजहा चौकी के उप निरीक्षक चांद नश्कर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीमा पर गश्त कर रहे थे। स्तंभ संख्या 552/1(48) के पास एक युवक बड़े से बैग में कुछ सामान लाद कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो बैग से नेपाली सिगरेट और गुटखे के पैकेट मिले। युवक ने अपना नाम आज्ञा कुमार मिश्र निवासी गांव तितिरखा जिला तौलिहवा, नेपाल बताया। युवक को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। सीमा शुल्क कार्यालय ने जब्त किये गए सामान की कीमत 14,650 रुपये आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed