फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrested for killing Devrani's only son

देवरानी के इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Arrested for killing Devrani's only son
देवरानी के इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में एक महिला को पुलिस ने अपनी देवरानी के पांच साल के इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी तकरार से नाराज महिला ने मासूम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गांव के पोखरे के किनारे छिपा दिया था। वारदात शनिवार की रात की बताई जा रही है।
क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम व इस्लाम दोनों भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहते है।। दोनों भाई, रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। अकरम की पत्नी नजमा के मुताबिक, शनिवार की देर शाम अपने पुत्र इरशाद (5) को खाना खिलाकर वह खेत की ओर चली गई थी। करीब एक घंटा बाद वापस आई तो इरशाद को बिस्तर पर न देखा तो रोने लगी। उसने बरामदे में दूसरी तरफ सोयी जेठानी जैनब से पूछा कि बेटा कहां गया तो उसने जवाब नहीं दिया। उसके बाद नजमा ने पड़ोसियों के साथ ही प्रधान के प्रतिनिधि बालक राम चौधरी को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

प्रधान के प्रतिनिधि ने त्रिलोकपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। लोहरौली गांव पंहुचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल की टीम ने दोनों महिलाओं से बात करके उन्हें थाने ले आई। रात में पुलिस ने जेठानी जैनब से थाने में पूछताछ की तो उसने इरशाद का मुंह व गला दबाकर मारने तथा शव को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पास छिपाने का जुर्म कबूल किया। आरोपित के बताए स्थान पर रात करीब दस बजे पहुंची पुलिस ने इरशाद के शव को शैवाल के नीचे गहरे पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर पुलिस ने मृतक इरशाद की मां नजमा की तहरीर पर आरोपित महिला जैनब पर मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन से दोनों के बीच चल रहा था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित जैनब व इरशाद की मां के बीच दो दिनों से आपस में किसी बात पर विवाद हो रहा था। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि इस विवाद में मासूम की जान ले ली जाएगी। मासूम इरशाद की हत्यारोपित, चार बेटियों तथा एक बेटे की मां है। बड़ी बेटी तरन्नुम की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे मां के साथ रहते हैं। उसका 16 वर्षीय बेटा इश्हाक मुंबई में रहता है।

कहीं जमीन के लिए तो नहीं बुझा दिया इकलौता चिराग
इरशाद अपनी मां की इकलौती संतान था। वहीं, जैनब के पास चार लड़की और एक लड़का है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पास तीन-तीन बीघा जमीन है। लोगों का कहना था कि जैनब ने इस लिए इरशाद को मार दिया गया होगा कि जमीन का हिस्सा उसके बेटे के हक में आ जाएगा। हालांकि, उसे नहीं पता था कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed