{"_id":"5d5d8c498ebc3e6c3a2ce7ff","slug":"arrest-siddharthnagar-news-gkp318476978","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख 79 हजार रुपये जब्त, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख 79 हजार रुपये जब्त, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
नेपाल के दांग में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
15 लाख 79 हजार रुपये जब्त, पांच गिरफ्तार
सोने की लेप लगी बुद्ध प्रतिमा बेच भारतीय मुद्रा के साथ नेपाल में पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। इंडो-नेपाल बार्डर क्षेत्र में दांग जिले के अमिलिया से 15 लाख 79 हजार पांच सौ अस्सी रुपये अवैध भारतीय मुद्रा के साथ पांच लोगों को नेपाल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। सोने की लेप लगी बुद्ध की मूर्ति बेच कर आरोपी रकम के साथ नेपाल लौट रहे थे। बरामद रकम जब्त कर पांचों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अमिलिया पुलिस के अनुसार आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह राजपुर पहुंचकर बस से निकलने वाले थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला बांके कोहलपुर नगरपालिका नंबर- दो निवासी शासिबिक, बारेकोट नगरपालिका नंबर 8 जाजर कोट निवासी शिव सिंह उर्फ पूर्ण, विक तुलसीपुर उप महा नगरपालिका नंबर 5 निवासी हीराबिक, त्रिबेड़ी गांवपालिका नंबर 9 निवासी प्रकाश केसी एवं कोहलपुर नगरपालिका नंबर 2 निवासी मंकुमारी खत्तरी शामिल हैं। दांग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी विनोद विक्रम शाह ने बताया किए पकड़े गए लोगों से मुद्रा के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि सोने की लेप लगी भगवान बुद्ध की मूर्ति को नेपाल देवखुरी राजपुर गांव पालिका वार्ड नंबर 7 भैसाही होते हुए भारतीय बाजार में बिक्री कर रकम लेकर वापस आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।