फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrangements changed in emergency, arbitrariness continues in OPD

Siddharthnagar News: इमरजेंसी में बदली व्यवस्था ओपीडी में मनमानी जारी

Wed, 18 Dec 2024 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arrangements changed in emergency, arbitrariness continues in OPD
माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में ड्रेस पहने चिकित्सक और कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में बुधवार को इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ आउटसोर्स कर्मी भी ड्रेस में दिखे। उन्होंने कार्ड भी लगाया, जबकि ओपीडी और वार्डों में पहले जैसी ही मनमानी दिखी, जहां आउटसोर्स कर्मी ड्रेस में नहीं दिखे।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त हुआ तो आउटसोर्स कर्मियों ने ड्रेस और कार्ड का उपयोग किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने इमरजेंसी में आउटसोर्स कर्मियों से पूछताछ की तो व्यवस्था बदली है, जबकि ओपीडी में कर्मचारियों और बाहरियों की पहचान करना मुश्किल है। मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की आड़ में दलाल सक्रिय हैं। इस कारण मरीजों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 17 नवंबर को मरीज की मौत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश में व्यवस्था बदलने के निर्देश दिए थे, उसके बाद भी कर्मचारियों को ड्रेस पहनने के लिए बाध्य नहीं किया गया था। अब इमरजेंसी में गैर कर्मचारियों की पहचान आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हशमतुल्लाह ने बताया कि इमरजेंसी के अलावा अन्य ओपीडी वार्डों में आउटसोर्स कर्मी ड्रेस पहनेंगे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed