फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arbitrarily creating board examination center

बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में मनमानी

Fri, 17 Nov 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arbitrarily creating board examination center
डेमो - फोटो : डेमो
सिद्धार्थनगर। ये चंद मामले तो सिर्फ नजीर हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में जमकर मनमानी हुई है। मानकों को दरकिनार कर कई ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, जिनके पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं है। विवादित स्कूल केंद्र बने हैं तो वहीं वर्षों से केंद्र बनते आ रहे मुख्यालय के स्कूलों की अनदेखी की गई है। यही नहीं, साढ़े तीन सौ की क्षमता वाले स्कूल पर 1200 बच्चों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रों की सूची सामने आने के बाद विद्यालय संचालक माथा पकड़ लिए हैं। तमाम अनियमितताओं के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जिले में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 54 हजार छात्र-छात्राओं के लिए कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार की शाम केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन

सूची देख स्कूल संचालकों के होश उड़ गए हैं। शुक्रवार की सुबह से ही डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। पहले दिन करीब दर्जन भर आपत्तियां पहुंची हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. आरबी मौर्य का कहना था कि केंद्र निर्धारण बोर्ड स्तर से हुआ है। इनमें उनकी भूमिका नहीं है। वैसे यह अनंतिम सूची है। आपत्तियां मिलने के बाद उनका समुचित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed