{"_id":"684f0aabe42edf52b10dae0e","slug":"approval-to-build-a-fire-station-received-from-the-government-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139450-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फायर स्टेशन बनने की स्वीकृति शासन से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फायर स्टेशन बनने की स्वीकृति शासन से मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। विधायक विनय के प्रयास से शोहरतगढ़ कस्बे में खुनुवां बाईपास पर फायर स्टेशन बनने की स्वीकृति शासन से दे दी गई है। शासन की ओर प्रदेश में शोहरतगढ़ सहित 12 फायर स्टेशन की स्वीकृति दिया है। तहसील प्रशासन की ओर तीन साल पहले की खुनुवां बाईपास पर फायर स्टेशन बनने के लिए जमीन चिन्हित कर विभाग को सौंप दिया था।
विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ कस्बे में अग्नि शमन केंद की स्थापना के लिए पिछले तीन वर्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अग्निशमन केंद्र विभाग को मांगपत्र सौंपा था। शासन के आदेश पर तहसील प्रशासन ने कस्बे के खुनुवा बाईपास मार्ग पर जमीन चिंहित कर दिया था। उसके बाद विधायक विनय वर्मा ने चिंहित जमीन का नक्शा विभाग को सौंप दिया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए वार्ता किया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शोहरतगढ़ सहित प्रदेश में 12 नए फायर स्टेशन निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में होने वाले अग्निकांडों से बचाव में अब आसानी होगी। फायर स्टेशन की स्वीकृति मिलने से शोहरतगढ़ के विधानसभा क्षेत्र व शोहरतगढ़ के लोगों को काफी खुशी है। लोगों ने कहा कि बहु प्रतीक्षित अग्निशमन केंद्र बनने का रास्ता अब आसान हो गया है। विधायक के अथक प्रयास से बहुप्रतीक्षित फायर स्टेशन बनने का सपना साकार हो सकेगा।
-- -
श्याम सुंदर तिवारी