{"_id":"6667473bee0df1d52b08f3ba","slug":"application-for-free-coaching-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118864-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निशुल्क कोचिंग के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निशुल्क कोचिंग के लिए करें आवेदन
Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बांसी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्युदय क्लासेस की कक्षाएं एक जुलाई से प्रारंभ होगी। जिसके अध्ययन के लिए एक केंद्र रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी को भी बनाया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने दी। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्युदय क्लासेस में प्रवेश केे लिए 10 से 20 जून तक महाविद्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक निशुल्क फार्म का वितरण किया जाएगा। 21 व 22 जून को प्रवेश पत्र वितरित किया जाएगा। 23 जून को प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका परिणाम 28 जून को घोषित किया जाएगा। एक जुलाई से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होगी। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिविल सेवा संघ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी जिसके लिए अर्हता स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। संवाद
विज्ञापन