फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Applicants are unaware of the operation of the app and are failing.

Siddharthnagar News: एप के संचालन से आवेदक अनजान, हो रहे फेल

Thu, 23 Jan 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Applicants are unaware of the operation of the app and are failing.
श्याम सुंदर तिवारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा के लिए लांच किए गए एप के बारे में जानकारी न होने के कारण आवेदन फेल हो जा रहे हैं, या उनका आवेदन निरस्त हो जा रहा है। इस समस्या से प्रतिदिन आवेदक परेशान हो रहे हैं और एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
कई बार परीक्षा देने में उन्हें अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा है। एप संचालन में जटिलता यह है कि अगर परीक्षा के दौरान कोई आवाज आ जाती है या पास से कोई गुजर जाता है और पलक सही से उठती और गिरती नहीं है तो कैंसल हो जा रहा है। ऐसे में आवेदक परेशान हैं। प्रतिमाह 100 से अधिक ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं, जिसमें परीक्षा में बैठने का तरीका विभागीय लोग बता रहे हैं।
विज्ञापन

डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे लोगों की भागदौड़ कम हो और बिना कार्यालय आए वह अपना काम कर सकें। इसमें परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन की जा रही है। संभागीय परिवहन विभाग में डीएल बनाने के नाम पर वसूली के मामला सामने आने के बाद लर्निंग परीक्षा घर बैठे कर सकें। इसके लिए परिवहन निगम एप लांच किया। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के साथ- साथ ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था है। आवेदन करने के बाद परीक्षा का डेट मिल जा रहा है। इसके बाद आवेदन कहीं से परीक्षा दे सकता है, लेकिन तकनीकी जटिलता का कारण यह है कि अधिकांश आवेदकों की परीक्षा कैंसिल हो जा रही है। इसके साथ ही फेल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत आए दिन एआरटीओ कार्यालय पहुंच रही है। जहां जब उनके आवेदन की जांच की जा रहा है तो पता चल रहा है कि परीक्षा के दौरान कोई आवाज आ गई या कोई गुजर गया। अदर प्रश्न बताते हुए रिजेक्ट कर दिया गया है। दोबारा फिर से आवेदन करना होगा और दोबारा परीक्षा देनी होगी, तभी पास हो सकते हैं। ऐसे में आवेदकों को फिर उतना ही सरकारी शुल्क जमा करके दोबारा परीक्षा में शामिल हो पड़ रहा है। इसमें कई आवेदक ऐसे हैं, जिन्हें तो कई बार परीक्षा देना पड़ है।

प्रतिदिन हो रही इतने लोगों की परीक्षा : विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक कार्यालय में लर्निंग के लिए तीन और लाइसेंस के लिए प्रतिदिन 70 लोगों के परीक्षा का स्लाट है।
इतने ही लोगों की परीक्षा कार्यालय पर होती है। लर्निंग न के बराबर कर दिया गया है। केवल तीन लोग ही प्रतिदिन परीक्षा के लिए बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed