{"_id":"65789fb0c229174ae40eb2d4","slug":"appearance-revealed-in-cctv-vicious-person-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-9679-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसीटीवी में पता चला हुलिया, दबोच लिया गया शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसीटीवी में पता चला हुलिया, दबोच लिया गया शातिर
विज्ञापन
- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला कस्बे में एक ही रात चार दुकानों में चोरी करके दी थी पुलिस को चुनौती
- कठेला बाजार के पास से पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक ही रात में चार दुकानों का ताला तोड़कर कठेला पुलिस को चुनौती देने वाला शातिर उनके हत्थे चढ़ गया। सीसीटीवी से मिले सुराग के सहारे पुलिस ने आरोपी की पहचान की और मंगलवार सुबह क्षेत्र के सोनबरसा पुल के पास से उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से नकदी, आभूषण और जनसेवा केंद्र से चोरी की पासबुक आदि मिली है। पूछताछ करके पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
एसओ कठेला समय माता कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि कठेला कस्बे में जनसेवा केंद्र और दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। इसका पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया। उसकी फुटेज से हुलिये के बारे में जानकारी ली। क्लू मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। इसी बीच मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली चोरी करने वाला संदिग्ध क्षेत्र के सोनबरसा पुल के पास आने वाला है।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नेपाल निवासी गौरडीह थाना मिश्रौलिया बताया। उसके कब्जे से चोरी के सोने और चांदी के आभूषण, नौ हजार रुपये, ग्राहक सेवा केंद्र से ले जाई गई पासबुक, आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसआई राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह, धनंजय सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -
पुलिस की पकड़ से दूर हैं शातिर, फिर हो सकती है वारदात
सदर थाना क्षेत्र के रेलवे क्राॅसिंग के पास शैलेष के जनरल स्टोर के टिनशेड में सेंध लगाकर चोर 25 हजार रुपये और 12 हजार रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए थे। पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। वहीं पुलिस को चुनौती देने वाले चोरों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है, जबकि शहर को सीसीटीवी से लैस किए जाने का दावा है। पुलिस के साथ ही कैमरे भी फेल हैं। वहीं, शहर के लोगों का कहना है कि यहां एक बार चोरी हुई तो वह तब तक नहीं थमती है, जब तक चोर पकड़ न लिए जाएं। ऐसे में फिर वारदात होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
-- -
सीसीटीवी के सामने वारदात को दिया अंजाम
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा चौराहे पर दो दिसंबर की रात चारों ने एक-एक करके चार दुकानों को निशाना बनाया। सामान और नकदी मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक लेकर चले गए। यहां सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। चंद कदम पर बैंक है, जहांं सीसीटीवी के साथ ही सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। चोर अगर दुकान काे निशाना बना सकते हैं। तो बैंक में भी वारदात होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसा क्षेत्र के लोगों का कहना है, लेकिन इस वारदात में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरों को पकड़ने की बात तो दूर, अभी तक उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। फिलहाल जिम्मेदार बता रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
-- -
चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए संबंधित थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को भी लगाया गया है। टीम अपने स्तर से जांच कर रही है।
-अभिषेक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक