फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Appealed to follow the path of righteousness and truth

Siddharthnagar News: नेकी और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की

Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Appealed to follow the path of righteousness and truth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वाधान में शनिवार की रात अशरे की छठवीं मजलिस हुई।
मुजफ्फरपुर से आए मौलाना कर्रार हुसैन मौलाई ने दीने इस्लाम की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए सभी से नेकी भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की।
मौलाना ने कहा कि जो बात रसूल ने कही वो हदीस है। इमाम हुसैन पर जो रोये, जो कोई हुसैन का जिक्र करे या मजलिस में आकर बैठे या हुसैन के अजादारों की खिदमत करे वह इबादत में शुमार होता है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि मोहम्मद व आले मोहम्मद पर दुरूद भेजना सवाब (पुण्य) है और जो दुरूदो सलाम भेजता है उसके गुनाह भी माफ हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जो हजरत अली पर अकीदा ( आस्था) रखेगा उनकी बताई नेकी, भलाई और सच्चाई के रास्तों पर चलेगा वह इंसान कभी गुमराह नहीं होगा।
मौलाना ने मजलिस के आखिर में इमाम सज्जाद का मसायब बयान किया। जिसे सुनकर सभी अकीदतमंद गमगीन हो गए। मजलिस से पूर्व मर्सियाख्वानी अंबर मेहंदी और उनके सहयोगी ने की। इस दौरान मौलाना शहकार हुसैन जैदी, मौलाना आदिल अब्बास, अफसर हल्लौरी, शबाब, मेहदी हैदर, काजिम रजा, नफीस, बेताब, काजिम कर्बलाई, आले रजा, अम्मार, शराफत, मोजिज मौजूद रहे।द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed