{"_id":"653ab14fa1b889de8401a70b","slug":"aparajit-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-7183-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का बनाते रहें लक्ष्य : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का बनाते रहें लक्ष्य : एसडीएम
Fri, 27 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओ को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता लोगो
फोटो-
- सिद्धार्थ महाविद्यालय में अपराजिता के अंतर्गत हुई कॅरियर गाइडेंस कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने सफलता का मंत्र दिया। कहा कि आप लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने में जी जान से जुट जाएं। आप एक बार जो रिकॉर्ड बना लेते हैं तो अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करें।
एसडीएम ने कहा कि दो दशक में तेजी से बदलाव हुआ है। सरकार और सामाजिक संगठन प्रयास कर रहे हैं कि हर क्षेत्र में बेटियों की तरक्की हो। बेटियां कामयाबी की सीढि़यां भी चढ़ रही हैं। लोगों की सोच बदल रही है। बेटियां इस अवसर का लाभ उठाएं और खुद को मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि बेटियों को शारीरिक रूप से भी मजबूत बनना होगा। इसके लिए उन्हें खेलकूद के साथ ही अन्य गतिविधियों को अपनाना होगा। उन्हें अन्याय का प्रतिकार करना सीखना होगा। देश में महिलाओं ने कई क्षेत्रों में अपने काम का लोहा मनवाया है। हवाई जहाज के पायलट से लेकर सीमा पर मोर्चेबंदी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ भेदभाव न करें। उन्हें अच्छी शिक्षा दें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी जनता को दें।
विज्ञापन
इस दौरान 50 छात्राएं उपस्थित थीं। इस दौरान उप प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, वीपी पाल, विजय श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहें।
अपराजिता कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है। कॅरियर गाइडेंस के माध्यम से जो जानकारियां मिलीं, वे हमारे जीवन के लिए उपयोगी साबित होंगी।
-पूजा कसौधन, बीए प्रथम
अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम अच्छा रहा। इससे छात्राओं को अपनी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
-पूजा, बीए प्रथम
सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। ताकि छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर की राह आसानी हो।
-साक्षी पांडेय, बीए तृतीय
अपराजिता कार्यक्रम में पता चला कि अफसर कैसे बन सकते हैं। महाविद्यालय में पीसीएस अधिकारी से मिला ज्ञान महत्वपूर्ण है।
-रोशनी विश्वकर्मा, बीए प्रथम