{"_id":"680bdb160668a7bdb00078d6","slug":"anushka-in-intermediate-and-aastha-in-high-school-made-a-mark-of-success-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136410-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंटर में अनुष्का और हाईस्कूल में आस्था ने बजाया सफलता का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंटर में अनुष्का और हाईस्कूल में आस्था ने बजाया सफलता का डंका
विज्ञापन
- परीक्षा परिणाम जारी होते ही खुशी से झूम उठे बच्चे, मिठाई खिलाकर बच्चों को दी शुभकामनाएं
- हाईस्कूल में 90.64 और इंटरमीडिएट में 79.75 प्रतिशत रहा जनपद का परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हो गया। इसमें जनपद टॉपर में दोनों कक्षाओं में पहले स्थान पर बेटियों ने सफलता का डंका बजाया है। इंटरमीडिएट में अनुष्का और हाईस्कूल में आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं, कई विद्यालयों में बुलाकर टॉपरों का स्वागत किया गया। उन्हें फूल माला पहनाई गईं। वहीं, परीक्षा परिणाम के प्रतिशत पर गौर करें तो हाईस्कूल में 90.64 और इंटरमीडिएट में 79.75 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च में संपन्न हुई थी। अप्रैल लगने के बाद से ही परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चे आस लगाए बैठे थे। 24 अप्रैल को परिषद की ओर से पत्र जारी हुआ कि 25 अप्रैल को दोनों कक्षाओं का परिणाम दोपहर 12:30 बजे से जारी होगा। चूंकि इंटरनेट का युग है और हर हाथ में स्मार्टफोन है। बच्चे खुद या अभिभावक से घड़ी की सूई को देखते हुए बार- बार परिणाम देखने के लिए कह रहे थे। घड़ी की सूई बढ़ने के साथ धड़कन कम और अधिक होती रही। ठीक तय समय परिणाम जारी हो गया। परिणाम देखते ही बच्चे खुशी से खिलखिला उठे।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी किए गए टॉप-10 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिस्ट में 33 बच्चों ने जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में सरदार पटेल इंटर काॅलेज बांसी की अनुष्का पटेल 94.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की शिवांगी सिंह 94.00 के साथ द्वितीय स्थान और सरदार पटेल इंटर कॉलेज की अंशिका सक्सेना ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, हाईस्कूल में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी की आस्था पटेल 95.67 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा की छात्रा दिव्यांशी त्रिपाठी 95.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज इटवा के तरुन जायसवाल ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम आते ही अभिभावक और विद्यालय की ओर से बधाई शुरू हाे गई। घर पर एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। वहीं, कई विद्यालयों में मेधावियाें काे बुलाकर उनका स्वागत किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की और बेहतर करने के लिए संदेश दिया।