{"_id":"69b46bb6d18707918a013f1c","slug":"annual-function-organized-in-junior-high-school-panni-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154940-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जूनियर हाईस्कूल पननी में वार्षिकोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जूनियर हाईस्कूल पननी में वार्षिकोत्सव का आयोजन
Sat, 14 Mar 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
लोटन। बीआरसी लोटन के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान फूलचंद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा सात एवं आठ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की गई, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने प्रशंसा की। श्रेष्टा योजना एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल बच्चों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बाबूराम ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित किया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पांडेय ने बच्चों को जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों का सामना कर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने हेतु प्रेरित किया। बीईओ संतोष कुमार शुक्ल ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विजयशंकर पांडेय, विनोद पांडेय, अनुपम एवं नम्रता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन