फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Annual examinations of Siddharth University from tomorrow, preparation complete

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि की वार्षिक परीक्षाएं कल से, तैयारी पूरी

Thu, 23 Mar 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations of Siddharth University from tomorrow, preparation complete
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। विवि से संबद्ध सिद्धार्थनगर सहित बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, श्रावस्ती व बलरामपुर जनपद के 283 महाविद्यालय के 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की 2022-23 की वार्षिक परीक्षा में स्नातक स्तर तृतीय एवं द्वितीय वर्ष के बीए, बीएससी, बीकॉम एवं परास्नातक स्तर की एमए, बीएससी कृषि एवं एमकॉम की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 और द्वितीय पाली सायं दो से पांच बजे तक होगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने के साथ सारी तैयारी पूरी कर ली है। कुलपति प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि विवि की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। नकलविहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा कराना विवि की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed