फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anil showed his talent in the second attempt and Pawan and Vinay in the third attempt in UPSC.

Siddharthnagar News: दूसरे प्रयास में अनिल और तीसरे प्रयास में पवन व विनय ने यूपीएससी में दिखाई प्रतिभा

Sat, 07 Mar 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anil showed his talent in the second attempt and Pawan and Vinay in the third attempt in UPSC.
पडरौना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुई। इसमें जिले के युवाओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण होने की जानकारी मिलते ही उनके घर पर उत्सव का माहौल है। परिजन और उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई देकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पडरौना तहसील के सिकटा गांव निवासी पवन कुमार पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 138वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पहले वर्ष 2024 की परीक्षा में उन्होंने 334वीं रैंक हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) प्राप्त किया था। वे नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके पिता बीआरडी मेडिकल काॅलेज में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रघुवीर पांडेय हैं, जबकि मांच किरन देवी गृहिणी हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में आइआइटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। तकनीकी पृष्ठभूमि होने के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा को लक्ष्य बनाकर पूरी निष्ठा व अनुशासन के साथ तैयारी करते हुए तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार के साथ जिले का मान बढ़ाए हैं। उनकी बहन डॉ. कामना पांडेय भी बीआरडी मेडिकल काॅलेज से एमडी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें मिली इस सफलता पर उनके बाबा सत्यनारायण पांडेय, बच्चा पांडेय, धनेश्वर पांडेय, रामेश्वर पांडेय, गिरिजेश पांडेय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

जौरा बाजार संवाद के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा रहसूजनोबीपट्टी टोला शिवराज पट्टी निवासी अनिल मिश्रा ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 445 वां रैंक हासिल किए हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा विद्या मंदिर देवरिया और स्नातक की डिग्री रमेश चंद्र राव नवतपी महाविद्यालय गढ़रामपुर से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की। उन्हें मिली इस सफलता पर पिता सुरेंद्र मिश्रा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्व विजय सिंह, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मार्कंडेय प्रसाद, झुनेंद्र सिंह, युगुल किशोर, राजन लाल श्रीवास्तव, विरेंद्र, नितिशराज वर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी छोटे लाल वर्मा के छोटे पुत्र विनय वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) उत्तीर्ण भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चयनित हुए हैं। उन्हें 5़ृवी रैंक मिली है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंथ्रेसस स्कूल पडरौना से हाईस्कूल और भारतीय इंटर कॉलेज पडरौना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे धनबाद से आईआईटी की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के बाद वे दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगे। पिता छोटे लाल वर्मा ने बताया कि बेटे को मिली इस सफलता पर गौरवान्वित हूं। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी साक्षी बीएएमएस कर रही है, जबकि छोटा पुत्र एमबीबीएस के चौथे वर्ष का छात्र है। उनकी इस सफलता पर शिव वर्मा, अच्छेलाल वर्मा, राजेश वर्मा, अमरेंद्र शाही, गोपाल शाही, राघवेंद्र प्रताप शाही, राधेश्याम, अनिल, सुनील आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed