फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Angry consumers put a lock on the bank

गुस्साए उपभोक्ताओं ने बैंक पर ताला डाला

Thu, 15 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Angry consumers put a lock on the bank
तुलसियापुर में तालाबंदी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
परसा। घंटों कतार में लगने के बाद महज-महज पांच-पांच सौ रुपये मिलने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने गुुरुवार को एसबीआई तुलसियापुर की शाखा पर ताला जड़ दिया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। उपभोक्ता न्यूनतम एक हजार रुपये मांग रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर जैसे-तैसे ताला खुला तो कर्मचारी शाखा बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कैश की किल्लत से जूझ रहे तुलसियापुर एसबीआई शाखा में कई दिनों से उपभोक्ता लाइन लगा रहे हैं। बुधवार को भी दिनभर इंतजार करते रहे। देर शाम बैंक पर कैश पहुंचे तो जैसे-तैसे रकम का वितरण हुआ। कैश की उम्मीद में गुरुवार की सुबह ही ग्राहक बैंक के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए। बैंक खुलने के बाद उन्हें जब-जब पांच-पांच सौ रुपये वितरित किए जाने की जानकारी हुई तो वह भड़क उठे। नाराज महिलाओं ने बैंक गेट पर ताला जड़ दिया। बैंक कर्मचारी अंदर ही बंद हो गए। हो-हल्ला मचने के बाद सूचना ढेबरुआ थाने पर दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं एक हजार रुपये मिलने के बाद ही ताला खोलने पर अड़ी रहीं। बाद में पुलिस ने बैंक प्रबंधक से वार्ता की। प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि शोहरतगढ़ से कैश लाने जा रहे हैं, रकम मिलने पर दो-दो हजार रुपये दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ताला खोलकर महिलाएं हटीं तो कर्मचारी बैंक पर ताला लगाकर चले गए। इस संदर्भ में एसबीआई तुलसियापुर के शाखा प्रबंधक मदन गोपाल श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को शोहरतगढ़ से रुपया लाकर शाम सात बजे तक प्रत्येक उपभोक्ता को वितरित किया गया। गुरुवार को भी पांच सौ रुपये बांटने का निर्णय था, लेकिन उपभोक्ता एक हजार की मांग कर रहे थे। बैंक की सोच है कि कोई भी लाइन में लगा उपभोक्ता बिना रुपये के वापस न जाए। अब कैश आने पर पैसा वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed