फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anganwadi workers perform

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers perform
खुनियांव ब्लॉक कार्यालय का गेट जाम करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खुनियांव। मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को ब्लाक गेट जाम कर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का काफिला रोक दिया। मुख्य गेट जाम कर महिला कर्मचारी धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि जब तक उनके मानदेय में वृद्धि के लिए ठोस आश्वासन नहीं मिल जाएगा, वह नहीं हटेंगी। मान-मनौव्वल का क्रम करीब 40 मिनट तक चलता रहा। आश्वासन के बाद भी आंगनबाड़ी कर्मचारी नहीं हटीं तो फिर विधानसभा अध्यक्ष को वाहन छोड़ पैदल ही ब्लाक से बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने विरोध - प्रदर्शन कर नारे भी लगाए।
विज्ञापन

खुनियांव ब्लाक सभागार में शुक्रवार को हौसला पोषण योजना के तहत कार्यशाला आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय आमंत्रित थे। कार्यशाला में सपा नेताओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का मामला उठाया। ब्लाक प्रमुख तौलेश्वर निषाद ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि नहीं हो पा रही। वह चाहते हैं कि ऐसा हो, लेकिन केंद्र से सहयोग नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष से इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करने की मांग की गई। कार्यशाला समाप्त होने के बाद जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष जाने के लिए खड़े हुए, आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दौड़कर गेट पर जाम लगा दिया और ब्लाक में आने-जाने के एकमात्र द्वार के सामने धरने पर बैठ गईं। उनकी मांग थी कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिल जाएगा तब तक वह नहीं जाने देंगी। यह देख प्रशासन और पुलिस के अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे। बाद में संघ की जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी को वार्ता के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मानदेय में वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। उधर, वार्ता के बावजूद कर्मचारी गेट से हटने को राजी नहीं हुए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष खुद उनके बीच आए और उन्होंने समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी जब कर्मचारी नहीं मानीं तो वह उनके बीच से होकर गेट के बाहर निकले। पीछे-पीछे आंगनबाड़ी कर्मचारी भी दौड़ीं, तब गेट खाली हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed