फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Anganwadi worker harassment Shegi'

‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्पीड़न नहीं सहेगी’

Sun, 31 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को वन विभाग पार्क में हुई। इसमें जिला कार्यक्रम विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अफसरों के रवैए की निंदा की गई।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा भी बनाई गई।बैठक में जिला कार्यवाहक पूनम त्रिपाठी ने कहा कि जिले में पूर्व में तैनात रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी निजी अनुरोध पर फिर से जिले में आ गए हैं।
विज्ञापन


उनका पिछला कार्यकाल काफी विवादित रहा है। लंबे आंदोलन के बाद उनका तबादला अन्यत्र हुआ था। अब फिर से जिले में तैनाती दिया जाना उचित नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014-15 में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए क्रय की गई सामग्री में भी भारी गड़बड़ियां हुई हैं। बिना सेवा विस्तार किए संविदा कर्मियों का मनमाने ढंग से मानदेय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मचारियों का उत्पीड़न चरम पर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अगर विवादित अधिकारी का अन्यत्र तबादला नहीं किया गया तो संघ व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।


बैठक मेें कामिनी सिंह, प्रीति रानी, कौशिकी त्रिपाठी, विंद्रावती पांडेय, शांति देवी, आरती, शिवसागर पांडेय, जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद, सविता सिंह, रमा सिंह, पद्मावती सिंह, मधु यादव, रजनी त्रिपाठी, सुधा शुक्ला, निर्मला श्रीवास्तव, नीलम सिंह, मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed