फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an woman found hang in room

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 18 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
an woman found hang in room
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के तेनुहार गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के तेनुहार गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत का कारण आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई। पुलिस इसके लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी राधेश्याम मौर्य ने पुत्री रूमा (20) की शादी छह माह पूर्व भवानीगंज थाना क्षेत्र के तेनुहार गांव निवासी अवधराम से की थी। बृहस्पतिवार को घर के लोग खेत में काम करने गए थे। पति पक्ष का दावा है कि जब देर शाम घर लौटे तो देखा रूमा का कमरा बंद है। आवाज लगाने पर रूमा ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रूमा का शव छत के कुंडे से फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने लाश को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस के साथ मायके वालों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे लड़की के पिता राधेश्याम ने भवानीगंज पुलिस को तहरीर देकर अवधराम तथा सुखई मौर्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed