फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   An old man returning home after withdrawing money from CSC died in a road accident

Siddharthnagar News: सीएससी से पैसा निकाल कर घर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Wed, 12 Mar 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
An old man returning home after withdrawing money from CSC died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

त्रिलोकपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकाल कर पैदल घर लौट रहे वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के परसोहन गांव निवासी नरदाहे (85) पुत्र रामजस निषाद बुधवार की दोपहर 11 बजे के करीब बिस्कोहर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर पैदल पैसा निकालने गए थे। वह पैसा निकालकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब वह भारतीय स्टेट बैंक के समीप पहुंचे। तभी इटवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में नरदाहे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत चौकी पुलिस को दी और घायल को लेकर नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया और मौके से बलरामपुर की तरफ भाग निकले वाहन को बिना वाहन को पकड़ने के लिए जनपद बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा की पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में गौरा थाने की पुलिस ने वाहन को पकड़ कर बिस्कोहर पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के छोटे भाई सुमिरन निषाद ने बताया कि मेरे भाई की शादी नहीं हुई थी , वह मेरे पास ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed