फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Amidst the joy of patriotism, the cultural atmosphere was scattered.

Siddharthnagar News: देश भक्ति के उल्लास के बीच बिखरी सांस्कृतिक छठा

Sun, 28 Jan 2024 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amidst the joy of patriotism, the cultural atmosphere was scattered.
पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद
-जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा
विज्ञापन

-मुख्य समारोह की जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने ली परेड की सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस समारोह जिले भर में धूमधाम से परंपरागत रूप से मनाया गया। स्कूलों में झंडारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके आजादी की महत्ता को बताया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने ध्वज फहराया। जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में गणतंत्र दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह पर कलक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सुह 8ः30 बजे कलक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने राष्ट्रीय संकल्प पढ़ा, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने जिलाधिकारी को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, रमेंद्र कुमार मौर्य, गिरीश चंद्र मिश्रा, डीएम विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर काॅलेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित आदि लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस पर संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नाजिर सदर गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज के छात्रों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, संजीव दीक्षित, रमेंद्र कुमार मौर्य, कलक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने गुब्बारे उड़ाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विपरीत मौसम में पुलिस बल के जवानों द्वारा इतना बढ़िया परेड की गई, जिसके वह बधाई के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तावना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमें प्रगति पथ पर ले जाएंगे। सभी को जीवन मूल्यों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। एक इकाई से परिवार बनता है, और उससे समाज और देश बनता है। हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जिलाधिकारी पवन अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला जज संजय कुमार मलिक, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में न्यायाधीष, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा, समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, समस्त विकास खंड में बीडीओ, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने झंडा रोहण किया।
---
न्यायालय परिसर में ध्वाजारोहण और पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का आयोजन संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। साथ ही जनपद न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान रमेश चंद्र प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, प्रमोद कुमार सिंह द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, चंद्रमणि विशेष न्यायाधीश, हिमांशु दयाल श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संदीप पारचा सिविल जज, चारू सिंह सिविल जज, न्यायाधीश पंकज सिविल जज, अंकिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्वाति आनंद अपर सिविल जज, अभिलाषा अपर सिविल जज, ऋचा सिंह अपर सिविल जज, राधेश्याम मिश्र अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन, सिद्घनाथ पाण्डेय, जयशंकर प्रसाद मिश्र, हरिहर पाठक, विकास शुक्ल अधिवक्ता व जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
साथ ही साथ पैन इंडिया कैंपेन-2024 के अंतर्गत ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध किशोरों हेतु किशोर न्याय कानून पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महताब हैदर रिजवी जेल विजिटर/अधिवक्ता व पैनल अधिवक्ता फराज अहमद उपस्थित रहे।
------

झंडा फहराया फिर तिरंगा यात्रा निकाली
बांसी। गणतंत्र दिवस तहसील क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुभाषचंद्र बोस पार्क से आजाद चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला। जिसमे काफी लोग शामिल हुए। नपा अध्यक्ष ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सभासद अरुण गुप्ता, ध्रुव चंद्र, नीलेश निषाद सहित काफी लोग उपस्थित थे।

------
फोटो ---

बांसी। नगर क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। एसडीएम कुणाल ने तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष चमन आरा राईनी, आइशा गर्ल्स काॅलेज नरकटहा में प्रबंधक अब्दुल रहीम, विकास खंड बांसी में बीडीओ लालजी शुक्ल, डायट में प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने झंडारोहण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय, रतन सेन महाविद्यालय, मदरसा अनवारुल उलूम, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सरदार पटेल इंटर काॅलेज, न्यू पब्लिक इंटर काॅलेज, एमएसआई पब्लिक स्कूल नरकटहा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबर नगर, प्राथमिक विद्यालय नरकटहा सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। शंकरनगर वार्ड में प्रमोद कुमार हिंदू ने ध्वजारोहण किया। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। राजा रूद्र प्रताप सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह रहे। बीएड के छात्राध्यापक व छात्रा ध्यापिका ने लघु नाटक का मंचन किया। एनसीसी कैडेट्स एवं खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पदक भेंट किया।
सरस्वती विद्या मंदिर पुरैना बांसी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विभाग धर्म जागरण प्रमुख सभाजीत धर द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। आरएसएस के शिव मूर्ति त्रिपाठी, कुंवर श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, इंद्र देव भट्ट आदि उपस्थित रहे। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने झंडारोहण किया।

-------
फोटो

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
इटवा। तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने झंडारोहण किया। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर तहसील में एसडीएम इटवा कर्मेंद्र, सीओ कार्यालय व इटवा थाना में सीओ जयराम, यशोदा देवी कन्या इंटर काॅलेज, माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज, डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधायक माता प्रसाद पांडेय ने झंडारोहण किया। राम अवतार मेमोरियल इंटर काॅलेज भिलौरा में विद्यालय के प्रबंधक हरिहर चौहान, अलफारूक इंटर काॅलेज अमौना इटवा में प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद, फातिमा इंटर काॅलेज सेमरी खानकोट में प्रधानाचार्य डाॅ. नादिर सलाम, विकास खंड इटवा में बीडीओ राजकुमार, पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष नंदलाल सोनी ने झंडारोहण किया।
------
फोटो
गैर-सरकारी संस्थाओं ने किया झंडा रोहण

पकड़ी बाजार। गैर-सरकारी संस्थाओं ने धूमधाम से ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पंडरिया में प्रधान अंजय कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय बभनी में प्रधान प्रतिनिधि महबूब, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया मिश्र में प्रधान रामकिशुन चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया राजा में प्रधान आशीष सिंह, प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया में प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, प्राथमिक विद्यालय डबरा में प्रधान प्रतिनिधि महमूद, प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में प्रधान मनमोहन, प्राथमिक विद्यालय टडिया में प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान, प्राथमिक विद्यालय नकाही में प्रधान डल्लू चौधरी, प्राथमिक विद्यालय बरैनिया में मो. नईम, विडपन केंद्र रेहरवा में एसमाई मृतुंजय,साधन सहकारी समिति जम्हिरिया में सचिव अजीत, साधन सहकारी समिति जखौलिया में भाजपा पकड़ी मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्राथमिक विद्यालय जखौलिया में प्रधान अरविंद जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
-----
फोटो
पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम



संवाद न्यूज एजेंसी।

भनवापुर। गांव-गांव गली-गली से निकाली गई तिरंगा यात्रा के साथ स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय मंगराव में प्राचार्य दुर्गेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। भनवापुर ब्लाॅक में प्रमुख शशिकला ओझा व खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय, बीआरसी पर बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, पीएचसी पर डॉ. आशीष सत्यार्थी, सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, उमाशंकर पांय इंटर कॉलेज कठौतिया पांडेय में उमाशंकर पांडेय, श्रीराम सूर्य मणि महाविद्यालय महुआ खुर्द में डॉ. कमलेश मिश्रा, राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनियां में डॉ. अजय मिश्र, प्रा वि.सेमरा बनकसिया में, करुणा शंकर मिश्र, सुशीला देवी जूनियर हाईस्कूल हिजुरा फत्तेपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, कि.लघु उ.माध्मयिक वि.मन्नीजोत में नंद किशोर मिश्र, स्टार एजुकेशनल पब्लिक स्कूल मन्नीजोत में मलिक फिरोज अहमद, डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इं कालेज सिरसिया में नीलम श्रीवास्तव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में प्राचार्या रेखा देवी, कम्पोजिट विद्यालय रमवापुर राउत में संजय श्रीवास्तव, कृष्णा मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुकालाजोत में विवेक श्रीवास्तव, 132 केवीए पावर हाउस सिरसिया राम कमल त्रिपाठी आदि ने ध्वजारोहण किया।
------
फोटो
कुलपति ने शुभकामनाएं दीं
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने झंडा रोहण कर देश वासियों को शुभकामनाएं दीं, और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के बारे में कहा कि यह नया होने के बावजूद प्रदेश के 50 विश्वविद्यालयों से अच्छा है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, वित्त अधिकारी अजय कुमार सोनखर, डिप्टी रजिस्ट्रार डीएन यादव, मुख्य नियंता डॉ. दीपक मिश्रा, प्रोफेसर प्रकृति राय, डॉक्टर मनीष वाजपेयी, डॉक्टर अब्दुल हजीफ, डॉक्टर आशीष कुमार उपस्थित रहे।
-----
फाेटो
सीमा क्षेत्र में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस


कपिलवस्तु। सीमा क्षेत्र में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई। इसी क्रम में अलीगढ़वा बॉर्डर पर एसएसबी चेक पोस्ट पर कंपनी कमांडर निरीक्षक केपीएम वंजिनाथन ने झंडारोहण किया, और पड़ोसी राष्ट्र के एपीएफ को मिठाइयां एवं शुभकामनाएं भेंट। इस दौरान नेपाल के एपीएफ के जवान, मानव सेवा संस्थान के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एसएसबी बीओपी बजहां, नरकुल, धनगढ़वा में भी झंडारोहण कर मिठाइयां बांटी। बीओपी ककरहवा एवं कस्टम कार्यालय में सीनियर सिटीजन वाडबैग पांडेय ने झंडारोहण किया। मानव सेवा संस्थान सेवा कार्यालय में असिस्टेंट कमांडेंट विक्रम सिंह ने झंडारोहण कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कस्टम निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, निरीक्षक सुजीत वर्मा, चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह, अमन जायसवाल, सेंटर इंचार्ज बृजलाल यादव, काउंसलर अंजनी गुप्ता मौजूद रहे। पंडित भागीरथी एवं नेशनल स्कूल ककरहवा से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा में झण्डारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राथमिक विद्यालय ककरहवा, प्रधान प्रतिनिधि ने झंडारोहण किया। इसी क्रम में सीमाई क्षेत्रों बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
----
प्रभात फेरी के साथ हुआ ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के बाँसी धानी मार्ग स्थित बिशुनपुर मुस्तहकम में 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर द स्कालर्स एकेडमी के प्रबंधक अतुल कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यापक गण आदर्श मिश्रा, आराध्या सिंह, पूजा उपाध्याय, अभिषेक कन्नौजिया, उपमा मिश्रा, हर्ष प्रताप सिंह मौजूद रहे।
क्षेत्र के मरवटिया-महुलानी विधुत उप केंद्र के अवर अभियंता विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया। बीके पाण्डेय, सुमित शुक्ला, छोटू शुक्ला, आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दीं। बांसी धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल में एनडीएसड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अभिषेक चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रति संबोधित करते हुए बच्चों को देश के प्रति अमर शहीदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रागिनी उपाध्याय, सुमन आदि मौजूद रहे।

खेसरहा क्षेत्र के कसीरन कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, सेमरा मुस्तहकम में छात्र-छत्राओं ने प्रभात फेरी निकली। विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल लतीफ ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अंजुम परवीन, अनन्त त्रिपाठी उपस्थित रहे।
----

लसियापुर। ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी व निजी संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान सरकारी व निजी विद्यालयों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान ढेबरुआ थाना परिसर में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह, महादेव बुजुर्ग बीओपी प्रभारी निरीक्षक राहुल राज, पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में अध्यक्ष मयंक शुक्ल, प्रावि मनिकौरा में बबलू यादव, प्रावि खैरी शीतल प्रसाद में शिवकुमार, प्रावि खैरी उर्फ झुंगहवा में दिनेश यादव, प्रावि पचऊध में अटल बिहारी पांडेय, प्रावि झरुआ में वीरेंद्र जायसवाल, प्रावि मटियार उर्फ भुतहवा में चुल्हई, प्रावि अहिरौला में लाल सिंह चौधरी, प्रावि ढ़ेबरुआ में रामजी यादव, प्रावि खरिकौरा में शिवा तिवारी, प्रावि रेड़वरिया में मो.मुस्तफा, प्रावि सिसवा में लालू यादव, प्रावि गोल्हौरा में अश्वनी चौबे, रेड़वरिया में मो.मुस्तफा, प्रावि गुलरी में महेश यादव, प्रावि चंपापुर में रामलौटन, प्रावि संसरी में जाकिर हुसैन, प्रावि खैरी उर्फ झुंगहवां में प्रधान दिनेश यादव, प्रावि धनौरा मुस्तकहम में नसीम अहमद, प्रावि घरुआर में राधेश्याम शर्मा, प्रावि हसुड़ी उर्फ गजेहड़ी में पूरन यादव, प्रावि चन्दई में तबरेज आलम, प्रावि सिंहोरवा में राजेद्र जायसवाल, प्रावि रेकहट में प्रधान अंजनी यादव ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा, अपना दल-एस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामदास मौर्य, हरीश वर्मा, अजय वरुण, अशोक पासवान, रामानंद चौहान, आशाराम यादव आदि मौजूद थे।
---
फोटो- जरूर लगाएं
छात्राओं का उत्साहवर्धन किया
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। विधायक विनय वर्मा ने अपना दल-एस कैंप कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। गणतंत्र दिवस पर तहसील मुख्यालय पर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव व तहसीलदार अजय कुमार विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ कृतिका अवस्थी, बीआरसी शोहरतगढ़, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल, शिवपति इंटर कॉलेज पर प्रधानाध्यापक विक्रम प्रसाद, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्राचार्य डा.ॅ अरविंद सिंह, स्वर्गीय गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय पर प्रबंधन उग्रसेन सिंह व प्राचार्य शिवेंद्र सिंह, शोहरतगढ़ थाना पर सीओ अरुण कांत सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय, सरस्वती शिशु मंदिर शोहरतगढ़ पर विधायक विनय वर्मा, सीएचसी पर अधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी, चिल्हिया थाना पर एसओ अमित कुमार, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चिल्हिया पर प्रबंधक निजाम, पीपीएस स्कूल पर प्रधानाचार्य पटेश्वरी श्रीवास्तव, स्कालर्स स्कूल पर शोहरतगढ़ प्रधानाचार्य प्रभात उपाध्याय, चिल्हिया प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान इबरार अली, टेकनार प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान शिवजती सिंह, कौवा प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार, जगरगढिया प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्राधन अजय कुमार, रमवापुर खास प्राथमिक विद्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन जफर आलम, नवडीहवा पकड़ी विद्यालय पर अब्दुल अजीज, मुडिला बुजुर्ग विद्यालय पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश दूबे, अलीदापुर विद्यालय पर ग्राम प्रधान पंकज चौबे, नीवी विद्यालय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनेत, लेदवा विद्यालय पर मोहम्मद आसिम, पल्टादेवी विद्यालय ग्राम प्रधान सिकंदर यादव, कपिया ग्रांट विद्यालय पर ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल, मुडिला खुर्द विद्यालय पर प्रधान अवनींद्र चौधरी, मदरहना दत्तपुर विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी सहित आदि संस्थानों पर ध्वजारोहण किया।
---
फाेटो
विद्यालयों में आयोजित हुआ कार्यक्रम
धेंसा। गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। क्षेत्र के मां गायत्री देवी इंटर काॅलेज करौंदा नानकार में प्रधानाचार्य पद्माकर शुक्ल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने भारत माता का जयघोष करते हुए करौंदा, महला आदि गांवों का भ्रमण किया। जूनियर हाईस्कूल सेमरियांव में प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार साहनी एवं प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर प्रबंधक गंगा सागर राय, प्रधानाचार्य अनिल कुमार भारद्वाज व सभी शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित रहे।
---
फोटो
गूंजा जन, गण, मन, गुंजायमान हुए लोग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहपुर। गणतंत्र दिवस पर सरकारी दफ्तरों, स्कूल काॅलेजों के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने तिरंगा झंडा फहराया। सिरसिया सीएससी पर डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा, इसी तरह डुमरियागंज स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, भाजपा संवाद जगदंबा पाल के कार्यालय पर प्रभारी कमलेश चौरसिया, कासिम रिजवी, नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र मोदी त्रिपाठी लव कुश ओझा, डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मालती शक्तिमानी त्रिपाठी, वीडियो अमित सिंह वा ऑडियो पंचायत बृजेश गुप्ता आज ने तिरंगा झंडा फहराया। मिश्रौलिया में शिवदासपुर में प्रधानाध्यापक जैद अहमद ने झंडा फहराया।
-----
फोटो
गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

पथरा। स्थानीय क्षेत्र के शिवाजी इंटर काॅलेज बरगदवा में प्रबंधक केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। सनराईस पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक जीएल सैनी ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती देवी कन्या इंटर काॅलेज पर प्रबंधक कुंवर विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सुमहा में प्राध्यापिका रचना सोनी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरवा में ग्राम प्रधान शांति देवी ने ध्वजारोहण किया। यूपी बड़ौदा बैंक में राधे प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा तिवारी में पवन सुत तिवारी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पथरा में ग्राम प्रधान मक्खन लाल ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुरा में ग्राम प्रधान राम प्रकाश ने ध्वजारोहण किया प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया खुर्द और गिधौरा में ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
----

बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर व बड़हरा विशुनपुर के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छेदीलाल इंटर काॅलेज में प्राचार्य दीप नारायन सिंह, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. एससी शर्मा ने, काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस में संतोष कौशल, आशुतोष गुप्ता व आकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से, कंपोजिट विद्यालय बड़हरा विशुनपुर में प्रधानाध्यापक बब्बन यादव ने, कोहडौरा में इंचार्ज गोपेश दूबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता, नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता गजेंद्र प्रताप सिंह ने, मदरसा मोहम्मदिया अरबिया में मौलाना हमीदुल्लाह व बादशाह खान, पुलिस चौकी में इंचार्ज राकेश कुमार त्रिपाठी, थाना त्रिलोकपुर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बड़ौदा यूपी बैंक में कपिल, प्राथमिक विद्यालय खरिकवा केरवानिया में प्रधान प्रतिनिधि मंत्रराम यादव, प्राथमिक विद्यालय बेलवा में समाजसेवी संजय सिंह के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी।
-----
झंडा फहराया व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया
लोटन। विकास खंड लोटन झंडा फहराया गया व रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कोतवाली लोटन के प्रभारी यशवंत सिंह, विकास खंड कार्यालय पर प्रमुख आशीष सिंह व बीडीओ रामप्रवेश, वही बीआरसी लोटन पर प्रभारी बीओ राजेश कुमार ने झंड फहराया। जीएम सिंह पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राकेश सिंह ने झंंडा फहराया व मिष्ठान वितरण किया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य रामबेलास यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में अधीक्षक एके चौधरी, कल्पनाथ सिंह इंटर मीडिएट काॅलेज में अजीत सिंह ने झंडा फहराया। संवाद
----
फोटो
याद किए गए महापुरुष
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बजरंगी चौक (बेंवा चौराहा) पर डुमरियागंज के भाजपा के पूर्व विधायक ने अमरगढ़ वाटिका पर झंडा झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। भारतभारी नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंदू चौधरी व ईओ अजय कुमार पांडेय ने झंडा फहराया और महापुरुषों को याद किया गया। बढ़नी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने झंडारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर भारतभारी में झंडा रोहण किया गया। ग्राम खरगौला स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान डॉ. अयूब ने ध्वजारोहण किया। औसन कुइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि अजहर खान तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर श्रवण तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

----
फोटो
-
सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया ध्वजारोहण
खुनुवां। शोहरतगढ़ विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत सीमा क्षेत्र के गांवों व कस्बा में हर्षोल्लास के साथ जनप्रतिनिधियों व कार्यालयाध्यक्षों द्वारा झंडारोहण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण किया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा, पुलिस कस्टम खुनुवा में अधीक्षक अंगद कुमार, एसएसबी कैंप में सेनानायक जसवंत कुमार, एसबीआई में सुरेन्द्र कुमार शर्मा ग्राम पंचायत अटकोनिया में प्रधान बहरैनी बाबा, करवाया में करम हुसैन, भादमुस्तकहम में सद्दाम हुसैन, डोहरिया बुजुर्ग में राजेन्द्र प्रसाद, बगुलहवा में सद्दाम हुसेन, लुचुइया में पवन मिश्रा, मद रहना जनूबी में गंगाराम पासवान, बगहवा में गंगाधर मिश्रा, सूर्य कुड़ियां में घनश्याम पासवान, रमवापुर नानकार में सुबास यादव, रमवापुर खास में जफर आलम, विश्वकर्मा ब्रिक फील्ड पर पप्पू विश्वकर्मा, आदि जगहों पर हर्षोल्लास के साथ झंडा रोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed