फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ambulance reached the house of injured Mohit, will be admitted in Gorakhpur

घायल मोहित के घर पहुंची एंबुलेंस, गोरखपुर में कराया जाएगा भर्ती

Fri, 11 Jun 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ambulance reached the house of injured Mohit, will be admitted in Gorakhpur
घायल मोहित के घर पहुंची एंबुलेंस, गोरखपुर में कराया जाएगा भर्ती
विज्ञापन

- गांव के लोगों ने सहयोग की बात कही
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज के भटगवां गांव में शुक्रवार को अपने भाई के हमले से घायल मोहित की जान बचाने के लिए अधिकारियों व डॉक्टरों की टीम शुक्रवारक को उसके घर पहुंची, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार के सहयोग की बात कही। डॉक्टरों की देख-रेख में मोहित को सरकारी एंबुलेंस से बेवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसी एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराने के लिए भेज दिया गया। अब उसके बूढ़े मां व पिता को तसल्ली हुई है कि इलाज के बिना उनके बेटे की जान नहीं जाएगी।
डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर एसडीएम त्रिभुवन शुक्रवार को भटगवां में मोहिता के पिता मुन्ना गौड़ के घर पहुंचे। इस मौके पर लाचार मुन्ना हाथ जोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने आंखों में आंसू लिए हुए कहा कि आप लोग मेरे बेटे को बचा लीजिए। ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव ने उनकी आर्थिक स्थिति और अपने सहयोग के बारे में जानकारी दी तो एसडीएम ने मदद को हाथ बढ़ाते हुए मुन्ना को दिलासा देते हुए 5000 रुपये दिए।
विज्ञापन

परिवार के बारे में जानकारी लेते हुए वे मोहित का जख्म देख चौंक गए, उन्होंने बेवा अस्पताल के डॉक्टर डॉ. प्रिंस विश्वास को बुलाया। घायल मरीज की हालात और डॉक्टरों की रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने मोहित को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखुर भेजने की सलाह दी। उसके बाद एम्बुलेंस आई और मोहित को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
--
चंदा देंगे गांव के लोग
गांव के राजू रिजवी, विशाल गुप्ता, रामदरस, गंगासागर, महेश, शबरेज अहमद, मो अलीफ उस समय मौजूद थे, जब एसडीएम पहुंचे थे। प्रधान विष्णु श्रीवास्तव से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में चंदा लगाकर मोहित की मदद करेंगे।

-----
वर्जन-
घायल मोहित का इलाज कराने की व्यवस्था की गई है। उसे सरकारी एंबुुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजकर भर्ती कराया जा रहा है। इलाज के साथ जरूरत के अनुसार परिवार की मदद की जाएगी।
दीपक मीणा, डीएम
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed