फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   AMA is distributing contracts : MP

एएमए बांट रहे ठेका, इनके हिस्से में 50 लाख के कार्य : सांसद

Sat, 11 Mar 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
AMA is distributing contracts : MP
जिला पंचायत की बैठक में सांसद जगदंबिका पाल के सवालों का जवाब देते सीएमओ। 
सिद्धार्थनगर। अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) ठेका बांट रहे हैं, जिला पंचायत सदस्यों की तरह ये भी अपना हिस्सा लगा रहे हैं, इनके हिस्से में 50 लाख रुपये के कार्य दिए गए। सीडीओ इसकी जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के साथ कार्रवाई करें। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने जिला पंचायत की हंगामेदार बैठक में कहीं। नाराज सांसद ने इन आरोपों की पुष्टि के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह से पूछा, क्यों यह सही है कि नहीं, तो अक्सर चुप रहने वाली अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि हां, यह सही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार दोपहर एक बजे से शुरू हुई बैठक में विधायक माता प्रसाद पांडेय, सैय्यदा खातून की मौजूदगी में एएमए संतोष कुमार सिंह पिछली कार्यवाही की पुष्टि करा रहे थे। इसी बीच डेढ़ बजे पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल एएमए पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि मेरे पास बैठक का एजेंडा लेकर क्यों नहीं आए, मुझे फोन नहीं किया, ये हिमाकत पहली बार की गई... तौर-तरीका बदलो। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से नहीं हटे तो बड़े हो गए, यहां से बर्खास्त होकर जाओगे।
विज्ञापन

विधायक माता प्रसाद पांडेय ने इटवा में बच्चों का और जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी ने बांसी में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने की बात उठाई। सांसद ने सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल से कहा कि प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर महिला व बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करना सुनिश्चित करें। साथ ही सदस्य बेचई यादव और सुखराज यादव की मांग पर प्रत्येक ब्लॉक में दिव्यांगजन शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय हुआ। इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय व डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने क्षेत्र में निर्मित एक सड़क पर पूर्व विधायक का नाम लिखा होने का आरोप लगाया। जिस पर सड़क का शिलापट बदलने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायत की बैठक में 2.30 बजे पहुंचे विधायक श्यामधनी राही की मौजूदगी में जिला योजना वर्ष 2022-23 के लिए 421.75 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिलापट बदलने के निर्देश
इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय व डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने क्षेत्र में निर्मित एक सड़क पर पूर्व विधायक का नाम लिखा होने का आरोप लगाया। जिस पर सड़क का शिलापट बदलने का निर्देश दिया गया।
--
आरोप निराधार, ई-टेंडरिंग से होता है ठेका आवंटन
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की सड़कों के निर्माण का ठेका ई-टेंडरिंग से होता है। इसी बीच सदस्य सुखराज यादव ने उनसे कहा कि क्या यह आरोप सही है? तो उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है, उनकी तरफ से ठेकेदारी के कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाता है।
----
हस्ताक्षर बनाकर लापता हो गए आरईएस एई
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का मुद्दा उठा रहे सदस्यों की मांग पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की खोज शुरू हुई तो पता चला कि इस विभाग से बैठक में शामिल होने आए एई विश्राम हस्ताक्षर बनाकर फरार है। सीडीओ जयेंद्र कुुमार ने आरईएस के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से पूछा कि बैठक में क्यों नहीं आए? विभाग का एई हस्ताक्षर बनाकर फरार हो गया है, जल्दी भेजो नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
---
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप
विधायक माता प्रसाद पांडेय ने जिला पंचायत से सिकटा से फलफली तक बन रही सड़क गिट्टी डालकर छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने धनगढ़वा से उत्तर बन रही सड़क में अनियमितता का मामला उठाया। एएमए ने बताया कि सड़क का भुगतान रोका गया है। विधायक सैय्यदा ने महुआ से सेमरा तक बन रही जिला पंचायत की अधूरी सड़क पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग की।

---
पाइप बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा
कई जिला पंचायत सदस्यों ने जलनिगम की तरफ से बन रहे वाटर हेड टैंक से पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सदस्य संबंधित गांवों में खोदकर छोड़ी गई सड़क के संबंध में शिकायती पत्र दें, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जलनिगम के अधिशासी अभियंता से मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed