{"_id":"6872a532c3f861dd140b8d4c","slug":"alternative-opd-built-during-construction-of-new-building-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141016-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नए भवन के निर्माण के दौरान बने वैकल्पिक ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नए भवन के निर्माण के दौरान बने वैकल्पिक ओपीडी
विज्ञापन
सीएचसी इटवा के जर्जर भवन का निरीक्षण करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय। श्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण के दौरान वैकल्पिक ओपीडी संचालित करने की चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी मांगी।
उन्होेंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी से वस्तु स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शीघ्र ही तीनों जर्जर भवनों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नए भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। भवन ध्वस्तीकरण के दौरान ओपीडी के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि दूरदराज से आने वाले मरीजों को असुविधा न हो।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने कहा कि नया भवन पुराने भवन से बड़ा होगा और इसमें पहले की अपेक्षा सुविधाएं भी अधिक होंगी। सीएचसी परिसर में स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में नए भवन के निर्माण तक ओपीडी संचालित करने का विचार किया जा रहा है।