{"_id":"6876986d8c5336e3bd07e13e","slug":"along-with-secondary-students-basic-students-will-also-participate-in-sports-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141166-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माध्यमिक के साथ बेसिक के छात्र भी खेलों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माध्यमिक के साथ बेसिक के छात्र भी खेलों में होंगे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में मंगलवार को हुई। इसमें जुलाई व अगस्त में आयोजित 14, 17 एवं 19 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र -छात्राओं के मध्य जनपदीय खेल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्यों व खेल अध्यापकों को सौंपी गई। इस बार इन खेलों में माध्यमिक के साथ बेसिक के छात्र भी शामिल होंगे।
इसमें प्रमुख रूप से जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, क्रिकेट , हैंडबाल, फुटबाल, तैराकी आदि माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के मध्य किया जायेगा। जनपद स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी प्रधानाचार्य शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी है। सभी प्रधानाचार्य इस प्रतियोगिता में अपनी टीम अवश्य भेजें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक अध्यक्ष रामविलास यादव, जिलामंत्री हृदय नारायण मिश्र, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, जयराम यादव, जयशंकर यादव, विक्रम यादव, रवि शुक्ल, विनय अनमोल आदि मौजूद रहे।