{"_id":"66fd9f7ae7f4640d390ceff4","slug":"alok-and-vandana-nailed-the-walk-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125040-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल चाल में आलोक और वंदना ने मारी बाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल चाल में आलोक और वंदना ने मारी बाजा
Thu, 03 Oct 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राओं ने आलोक व साधना ने अलग अलग वर्ग में बाजी मारी। बालक वर्ग में 95 व बालिका में 25 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में युवाओं में जोश और उत्साह दिखा। इस मौके पर राहगीरों ने भी धावकों का उत्साह वर्धन किया।
जिला प्रशासन एवं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के संयुक्त तत्वावधान में बालक वर्ग की पांच किमी व बालिका वर्ग की तीन किमी पैदलचाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आलोक ने प्रथम, धोनी ने द्वितीय, राजन ने तृतीय, रणवीर ने चतुर्थ, अनूप प्रजापति ने पंचम व रंजीत ने छठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में साधना यादव ने प्रथम, अंशिका यादव ने द्वितीय, स्नेहा यादव ने तृतीय, नेहा यादव ने चतुर्थ, वंदना मौर्य ने पंचम व रोशनी पाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, राज लक्ष्मी चैधरी, प्रेमचंद मौजूद रहे