फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allergy rashes and changing skin color

Siddharthnagar News: एलर्जी से पड़ रहे चकत्ते और बदल रहा चमड़ी का रंग

Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Allergy rashes and changing skin color
- एकाएक बढ़ गई स्किल से जुड़ी बीमारी के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- अगर अचानक बदल रहा चमड़ी का रंग और हो रही खुजली तो हो जाएं सावधान

- मौसम में बदलाव के बाद एलर्जी वाले मरीजों की बढ़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर अचानक चमड़ी का रंग बदल रहा है और दाग धब्बे के साथ खुजली हो रही है, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह एलर्जी है और मौसम के बदलाव से हो रही है। अगर समय से उपचार नहीं हुआ तो समस्या बढ़ सकती है। ऐसी चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। क्योंकि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के रोगियों की तादाद में एकाएक इजाफा हो गया है।

मौसम में जब उतार-चढ़ाव होता है, तो वह अपना असर जरूर दिखाता है। मौसम के बदलाव का प्रतिकूल असर लोगों पर पड़ता है। इसका असर लोगों को बीमार बना देता है। साथ ही और भी कई प्रकार की बीमारी से ग्रसित कर देता है। जैसा मौजूदा समय में चमड़ी का रंग बदलने, चकत्ता और लाल रंग के दाने पड़ने और खुजली होने की शिकायत हो रही है। इस प्रकार के रोगियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बृहस्पतिवार को ओपीडी में भीड़ लगी थी। केबिन के अंदर से बाहर तक लाइन लगाए मरीज अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर सवा 12 बजे तक 110 की ओपीडी हो चुकी थी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरफुल खान ने बताया कि एकाएक मौसम बदला है। इसी वजह से एलर्जी वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। खुजली होने के साथ ही चमड़ी का रंग बदल जा रहा है। लाल रंग के दाने पड़ रहे हैं। चेहरे के साथ ही हाथ और पैर पर इस तरह का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। इसमें दवा देने के साथ ही बचाव और परहेज की सलाह दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

अगर परेशानी है तो इन बातों पर दें ध्यान

अगर एकाएक दाग या धब्बा और खुजली हो रही है तो चिकित्सक को दिखाएं। उनकी सलाह के अनुसार ही दवा लें। अगर समय से दवा नहीं ली गई तो यह पसीने के साथ फैल सकता है। दवा के साथ ही साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दें। धूल गुबार वाले स्थान पर कम जाएं। धूप में भी जरूरत पर ही निकलें। यह एक प्रकार की एलर्जी है, जो मौसम के साथ होती है। समय पर इलाज न हो तो समस्या बढ़ जाती है।

-डॉ. अरफुल खान, त्वचा रोग विशेषज्ञ, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed