फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of grabbing jobs with the help of fake records, demand for investigation

Siddharthnagar News: फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हथियाने का आरोप, जांच की मांग

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of grabbing jobs with the help of fake records, demand for investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में फर्जी अभिलेखों के सहारे दो सफाई कर्मियों पर नौकरी हथियाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने एडीओ पंचायत भनवापुर को शिकायती पत्र देकर दोनों सफाई कर्मियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र मिलने पर एडीओ पंचायत ने पत्र जारी कर समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ ही जवाब मांगा है। ब्लाॅक क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी दिनेश मिश्र ने 16 अक्तूबर को एडीओ पंचायत को एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में दिनेश मिश्र ने आरोप लगाते हुए बताया है कि ब्लाॅक क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी व महिला दोनों पति पत्नी हैं। दोनों पिछले कई वर्षो से फर्जी अंक पत्र, टीसी व प्रमाण पत्रों के सहारे सफाईकर्मी की नौकरी कर रहे हैं, जिससे सरकार का अब तक लाखों का चूना लगा चुके हैं।
आरटीआई से प्राप्त सूचना के आधार पर कई बार शिकायत किया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिनेश मिश्रा ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र देकर दोनों सफाई कर्मियों के अभिलेखों का जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने बताया कि शिकायती पत्र मिली है, दोनों सफाई कर्मियों को पत्र जारी कर अभिलेखों के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed