फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of assault, demand for action

Siddharthnagar News: मारपीट करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Thu, 20 Feb 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault, demand for action
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम नगर संगीता पत्नी रामनयन घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में संगीता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही कई लोग उसके घर के पिछवारे जुआ खेल रहे थे। जब वह और उसके पति ने उन लोगों को घर के विछवारे जुआ खेलने से मना किया तो कई लोगों ने मिलकर दोनों को पीट दिया। ससुर को पीट दिया है। मोबाइल छीन लिए और धर्म बदलने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बजरंग दल के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बजरंग दल सुरेश गुप्ती विहिप बजरंगदल सिद्धार्थनगर जिला संयोजक सुरेश गुप्ता प्रखण्ड संयोजक सौरभ रस्तोगी, विद्यार्थी प्रमुख मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन ही शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed