फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   All teachers should cooperate in voter awareness campaign

Siddharthnagar News: मतदाता जागरूकता अभियान में सभी शिक्षक करें सहयोग

Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
All teachers should cooperate in voter awareness campaign
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया राज में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को तमाम विभागीय जानकारी दी गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान पर भी चर्चा की गई। अभियान में सभी शिक्षकों से शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन




बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संकुल अहमद सईद ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप योजना के अंतर्गत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विद्यालय में तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जाए। इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इसके अलावा डीबीटी में जिन बच्चों का आधार पेंडिंग है। उसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में रामकुमार वर्मा संकुल शिक्षक ने बताया कि समस्त शिक्षक नियमित निपुण एप के माध्यम से प्रत्येक बच्चे का आकलन माह में एक बार करें तथा बच्चों को प्रोत्साहित करें। बैठक में शिक्षण संकुल राम सजीवन, रज्जाक अहमद ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए डोर टू डोर सभी शिक्षक कार्य करें। इससे बुधवार से शुरू हो रहे हैं वार्षिक परीक्षा में विद्यालय में ज्यादा छात्र उपस्थित हो पाए। बैठक में समावेशी शिक्षा पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी शिक्षकों से आह्वान किया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सभी लोग समय से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जसवंत कुमार, नितिन कुमार, क्षमा चौहान, अजीज, विजय प्रकाश आरिफ उस्मानी, नंदलाल, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed